बगहा, मई 9 -- बेतिया। रेडक्रॉस के जनक जीन हेनरी ड्यूनेन्ट की जयंती सह विश्व रेडक्रॉस दिवस का आयोजन स्थानीय रेडक्रॉस भवन में गुरुवार को किया गया। हेनरी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 'मानवता के पक्ष मेंविषयक इस वर्ष के थीम पर कार्यशाला एवं प्रमाण-पत्र वितरण हुआ। अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन डॉ. सुशील प्रसाद चौधरी ने मानवता के पक्ष में खड़े होने का संकल्प लेने का आह्वान किया। मौके पर वाईस चेयरमैन विश्वनाथ झुनझुनवाला,संयुक्त सचिव जगदेव प्रसाद,सैयद शकील अहमद, सदस्य लाल बाबु प्रसाद ने हेनरी डूनांट और रेमी पीटर हेनरी ने रेड क्रॉस की सदस्यता और इंदु कुमारी ने रेड क्रॉस के सात मौलिक सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को कोषाध्यक्ष रजत कुमार तोदी, प्रबंध समिति सदस्य डॉ. शमसुल हक आदि ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्...