मुरादाबाद, फरवरी 10 -- मझोला थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व जीने से गिरकर घायल हुए रिटायर्ड फौजी दीपक की मंगलवार सुबह निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया। दीपक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मूल रूप से उत्तराखंड के रानीखेत निवासी दीपक (49) सेना के हवलदार पद से रिटायर्ड थे। परिवार में पत्नी ज्योति और एक बेटी बेबी यामी हैं। ससुर रिटायर्ड सुबेदार मेजर शंकर लाल ने बताया कि दीपक मझोला थाना क्षेत्र के कांशीरामनगर में कालीबाड़ी मंदिर के पास अपने मकान में पत्नी और बच्ची के साथ रह रहे थे। बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की जॉब करते थे। ससुर ने बताया कि दीपक नशे के आदी थी। शनिवार रात करीब 12 बजे नशे की हालत में वह जीने से गिर गए, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। ...