समस्तीपुर, दिसम्बर 14 -- रोसड़ा। प्रखंड के मोतीपुर पंचायत स्थित जीनत खाद भंडार में उर्वरक की जांच के दौरान गंभीर अनियमितता सामने आई है। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में भंडार पंजी में अंकित उर्वरक की मात्रा और गोदाम में उपलब्ध स्टॉक में भारी अंतर पाया गया। जांच के क्रम में पाया गया कि भंडार पंजी में कुल 748 बोरा यूरिया अंकित था, जबकि भौतिक सत्यापन में गोदाम में मात्र 455 बोरा यूरिया ही उपलब्ध मिला। इस प्रकार 293 बोरा यूरिया का अंतर पाया गया। वहीं एनपीके, एसएसपी और पोटाश उर्वरक गोदाम में सही मात्रा में उपलब्ध पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि विक्रेता द्वारा दुकान से अलग लगभग एक किलोमीटर दूरी पर गोदाम दिखाया गया, जो नियमों के विरुद्ध है। मामले को गंभीर मानते हुए अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने जीनत खाद भंडार के विरुद्ध उर्व...