गिरडीह, फरवरी 19 -- गिरिडीह। नगर निगम गिरिडीह वार्ड संख्या 4 के प्रत्याशी कुष्णा कुमार साहू ने बुधवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने बिशनपुर, बोड़ो सहित वार्ड क्षेत्र के अन्य मोहल्लों में जाकर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान जनता से अपने पक्ष में समर्थन मांगा। कहा कि जनता का साथ मिला तो वार्ड का समुचित विकास करेंगे। अपने वार्ड को आदर्श वार्ड के रुप में विकसित करने का पूरा प्रयास करेंगे। जनसंपर्क दौरान उनके साथ हरेंद्र कुमार, मनीष कुमार, नीरज कुमार, रोशन कुमार, विजय द्विवेदी, सोनू कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...