गढ़वा, नवम्बर 15 -- कांडी। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत मिलने पर कांडी में भी जश्न मनाया गया। कांडी के मुख्य बाजार के कर्पूरी चौक के पास कांडी मंडल अध्यक्ष शशिरंजन दुबे व हरिहरपुर मंडल अध्यक्ष विनोद दुबे की अध्यक्षता में बिहार विधान सभा में बढ़त को लेकर ढोल बाजे के साथ भाजपाइयों ने खुशी मनाई व एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए लोगों को मिठाई खिलाकर बधाइयां दी। जमकर आतिशबाजी की गई। सभी ने कहा कि यह सनातन की जीत है। मोदी है तो सब मुमकिन है। मौके पर भाजपा किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य रामलाला दुबे, अशोक प्रसाद गुप्ता, विनोद प्रसाद, संतोष मेहता, नंदकिशोर सिंह, ललन पासवान, गरीबा साव, बब्लू पाण्डेय सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...