फिरोजाबाद, नवम्बर 14 -- बिहार में भाजपा की जीत पर भाजपाइयों में हर्ष की लहर दौड़ गई। जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। कई जगह पर मिठाई का वितरण किया गया तो आतिशबाजी भी चलाई गई। भाजपा नेताओं ने इस पर हर्ष व्यक्त किया है। भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष डॉ.सतीश दिवाकर के नेतृत्व में जैन मंदिरर चौराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। भाजपा नेताओं ने यहां मिठाई का वितरण किया तो जमकर आतिशबाजी भी चलाई। प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि जनता ने फिर एक बार विकास की राह पर चलने वालों को ही अपना समर्थन दिया है। इस जीत का मजबूत संदेश पूरे देश में गया है। जनता सिर्फ वही नेतृत्व चाहती है जो धरातल पर काम करे और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखे। महानगर जिलाध्यक्ष डॉ.सतीश दिवाकर ने कहा कि यह जीत विकास, सुशासन और जनता के भरोसे की जीत ...