औरंगाबाद, नवम्बर 23 -- लोजपा रा. की एक बैठक पटना रोड स्थित निजी शिक्षण संस्थान परिसर में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रमेश पासवान ने की तथा संचालन एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र पासवान ने किया। ओबरा विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित लोजपा रा. प्रत्याशी डॉ. प्रकाश चंद्र की जीत पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि नवनिर्वाचित विधायक का अभिनंदन समारोह भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए तिथि तय की जानी अभी शेष है। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव में कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मौके पर संतोष पासवान, उमेश पासवान, मंतोष पासवान, रवि रंजन प्रसाद, विजय पासवान, रजनीश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रवि कुमार, धीरज कुमार, विकास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.