लखनऊ, फरवरी 11 -- लखनऊ, संवाददाता। लक्ष्मण सिंह क्लब ने बालक अंडर-14 त्रिकोणीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे मैच में राइजिंग फाल्कंस क्लब के खिलाफ 14 रन से जीत दर्ज की। एलडीए स्टेडियम अलीगंज पर खेले गए मैच में लक्ष्मण सिंह क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट गंवाकर 254 रन बनाए। जवाब में राइजिंग फाल्कंस क्लब 240 रन ही बना सका। लक्ष्मण सिंह क्लब की जीत में अंश सिंह मैन ऑफ द मैच चमके जिन्होंने आठ ओवर में 39 रन बनाकर तीन विकेट अपने नाम किए। फाइनल मैच रविवार को ईडेन स्पोर्ट्स क्लब व लक्ष्मण सिंह क्लब के मध्य खेला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.