औरंगाबाद, नवम्बर 14 -- विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्कर के बीच विजयी प्रत्याशी चुनाव परिणाम को लेकर आश्वस्त होने के बाद ही मतगणना स्थल पर पहुंचे। ओबरा से लोजपा उम्मीदवार प्रकाश चंद्रा अंतिम रूप से विजयी होने के बाद अपने समर्थकों के साथ मतगणना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने इसे एनडीए के सभी समर्थकों की जीत बताया। कुटुंबा से हम प्रत्याशी ललन राम भी चुनाव में जीत के लिए आश्वस्त होने के बाद ही मतगणना स्थल पर आए। औरंगाबाद सदर से भाजपा प्रत्याशी त्रिविक्रम नारायण सिंह भी मजबूत और निर्णायक बढ़त मिलने के बाद ही मतगणना स्थल पर पहुंचे। चेतन आनंद चुनाव परिणाम की पूरी जानकारी मिलने के बाद भी नहीं पहुंचे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...