पूर्णिया, नवम्बर 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के पूर्णिया विधान सभा से लगातार तीसरी बार निर्वाचित विधायक विजय खेमका ने रविवार को पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार भेंट की और एनडीए की प्रचंड जीत के लिए धन्यवाद दिया। इसके उपरांत विधायक खेमका ने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से मुलाकात कर उन्हें इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। विधायक खेमका ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी शिष्टाचार भेंट की। उन्हें जन्मदिन की शुभकामना दी। इसके बाद विधायक ने केंद्र सरकार के गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय एवं बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय से मुलाकात कर एनडीए के प्रचंड विजय पर बधाई दी। विधायक खेमका ने संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, बिहार विधानसभा के स्पीकर नंदकिशोर यादव तथा प्रदेश ...