रांची, फरवरी 1 -- रांची। डीएवी आलोक पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह में जीत कुनी दो मार्शल आर्ट्स के 11 खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट प्रथम डॉन के प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार और कोच सिफू बिस्वजीत कर्मकार ने खिलाड़ियों को यह सम्मान प्रदान किया। सम्मानित होने वालों में लखन उरांव, असफाक अंसारी, अरहान आलम, कुमकुम, वेदांत, आश्लेषा आर्या, समर्थ चंद्रा, आदितिश्री, अलीना, अक्षना और ईशान शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...