जमशेदपुर, फरवरी 21 -- जमशेदपुर। इंडियन सुपर लीग में शानदार शुरुआत के बाद जमशेदपुर एफसी जीत की लय कायम रखने के इरादे से शनिवार शाम 7 बजे जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पंजाब एफसी का सामना करेगी। मोहम्मडन एससी पर 1-0 की जीत से उत्साहित टीम घरेलू मैदान और दर्शकों के समर्थन का लाभ उठाना चाहती है।मुख्य कोच ओवेन कॉयल ने बेहतर फिनिशिंग पर जोर देते हुए खिलाड़ियों से मौकों को भुनाने की अपील की है। वहीं कप्तान स्टीवन एज़े की अगुवाई में मजबूत रक्षा पंक्ति टीम का आत्मविश्वास बढ़ा रही है। घरेलू मैदान पर जेएफसी तीन अंक हासिल कर बढ़त मजबूत करने के लक्ष्य के साथ उतरेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...