जमशेदपुर, जनवरी 8 -- जीण माता परिवार की बैठक में तुलसी खेमका को दो वर्षों के लिए अध्यक्ष चुना गया। उनका कार्यकाल दिसंबर 2027 तक रहेगा। बैठक मंगलवार को साकची अग्रसेन भवन में राजकुमार रिंगसिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें जीण माता के भव्य 20वें वार्षिक महोत्सव की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। महोत्सव 17 मार्च मंगलवार को मनाने का निर्णय लिया गया। दोपहर में मां भवानी जीण शक्ति का महा मंगलपाठ और संध्या में भजनों की अमृत वर्षा आयोजित होगी। मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष तुलसी खेमका ने नई कमेटी के विस्तार की बात कही। बैठक में शंभू खन्ना, बजरंग लाल अग्रवाल, विनोद खन्ना, सुनील देबूका, ललित अग्रवाल, शंकर लाल अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.