मुजफ्फरपुर, जनवरी 15 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जीडी मदर स्कूल के छात्र आयुष कुमार सिंह का चयन ऑल इंडिया थ्री वी थ्री नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। प्रयागराज में 11 से 15 जनवरी तक हुई प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर ऑल स्टार टीम का गठन किया गया। चार राज्यों के 95 स्कूलों के 380 खिलाड़ियों में से चयनित चार खिलाड़ी फरवरी में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। चयन प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय कोच फर्नांडो ब्रास की देखरेख में हुई। स्कूल के निदेशक पंकज कुमार, एडमिनिस्ट्रेटिव डायरेक्टर कविता प्रसाद साह ने कोच एवं खिलाड़ी की सराहना की। उन्होंने बताया कि आयुष 9वीं कक्षा का छात्र है। जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष आमोद कुमार दत्ता, सचिव अखिलेश कुमार मणि, संयुक्त सचिव विनय शंकर ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

हिंदी हि...