मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जिला स्तरीय अंतर विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में जीडी मदर इंटरनेशल स्कूल ने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। सनशाइन प्रेप हाईस्कूल की टीम उपविजेता रही। मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर की टीम तीसरे स्थान पर रही। सिकंदरपुर स्टेडियम स्थित खेल भवन में आयोजन किया गया। 15 विद्यालयों के 418 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। शुक्रवार को समापन समारोह में तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के सचिव मनीष कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक पंकज कुमार और डॉ. फिरोजुद्दीन फैज, मुजफ्फरपुर कुश्ती संघ के सचिव दिलमोहन झा आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में रागनी ठाकुर, सौरभ कुमार, संजय कुमार, सुधांशु साहू, मो. अरवाज आलम और बिनय सरकार ...