रामपुर, फरवरी 8 -- जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के प्रांगण में अंतरिक्ष विज्ञान स्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। एस्ट्रोपाथशाला के सहयोग से आयोजित इस अंतरिक्ष विज्ञान आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को रोचक बनाने के लिए इसे लोकप्रिय शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की तर्ज पर आयोजित किया गया। इसमें टाइम टेलर, पज़ल, रैपिड फायर और बज़र राउंड जैसे चुनौतीपूर्ण चरण रखे गए थे। जिसने विद्यार्थियों की त्वरित निर्णय क्षमता और टीमवर्क की परीक्षा ली। इस प्रतियोगिता में कक्षा तीन से पांच जूनियर वर्ग श्रेणी में आर्यव मुजल, शार्वी अग्रवाल और अगम अग्रवाल की टीम ने अपने ज्ञान का परिचय देते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा छह से आठ सीनियर वर्ग में जपनूर...