रांची, सितम्बर 18 -- रांची। नागरमल मोदी सेवा सदन की ओर से जीडी गोयनका स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन डॉ अनिर्बन सान्याल के नेतृत्व में हुआ। विद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक सदस्यों ने शिविर को सफल बनाने के लिए रक्तदान किया। प्राचार्य डॉ सुनील कुमार ने कहा, समय-समय पर ऐसे आयोजन लोगों में समाज सेवा की भावना को बढ़ाते हैं। मौके पर राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, युवा मोर्चा चुटिया मंडल के अध्यक्ष शिवम सिंह मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...