रांची, अगस्त 13 -- रांची। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बुधवार को कारगिल विजय दिवस मनाया। मुख्य अतिथि भारतीय थल सेना के सेना मेडल प्राप्त ब्रिगेडियर प्रदीप सेन गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ शहीदों को श्रद्धांजलि देकर की। इस अवसर पर भारतीय सेना ने अपने हथियारों की प्रदर्शनी भी लगाई थी। बॉर्डर पर जिन अस्त्रों से लड़ाईयां लड़ी जाती हैं उन्हें अपने स्कूल प्रांगण में देखने का अवसर पाकर बच्चे खासे उत्साहित दिखे। झारखंड फिल्म एंड थिएटर ऐकेडमी की टीम ने कारगिल की लड़ाई को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया, जिसका निर्देशन राजीव सिन्हा ने किया। मौके पर स्कूल के चेयरमैन मदन सिंह, वाईस चेयरमैन अमन सिंह, प्राचार्य डॉ सुनील कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.