रुडकी, दिसम्बर 29 -- जी डी गोयनका स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। आयोजन का शुभारम्भ राष्ट्रगान के साथ हुआ। मुख्य अतिथि जेएम दीपक रामचंद्र सेट ने खेलों से होने वाले लाभ के विषय में बताया। कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास करते हैं, बल्कि आत्मविश्वास, नेतृत्व और सहयोग की भावना विकसित करते हैं। खेल महोत्सव में मार्च-पास्ट, पीटी प्रदर्शन सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं जैसे 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ रिले रेस आदि अन्य खेल आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने अनुशासन, टीम भावना और खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.