बेगुसराय, जनवरी 10 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जीडी कॉलेज में अव्यवस्था के विरोध में शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका। यह विरोध प्रदर्शन संगठन की जीडी कॉलेज इकाई के अध्यक्ष श्याम सुंदर कुमार के नेतृत्व में किया गया। श्याम सुंदर कुमार ने कहा कि बीते कई महीनों से कॉलेज की विधि-व्यवस्था एवं मूलभूत सुविधाओं में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर प्राचार्य सहित कुलपति को आवेदन के माध्यम से लगातार अवगत कराया गया है।लेकिन आज तक किसी भी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कॉलेज परिसर में दलाल किसके संरक्षण में फल-फूल रहे हैं, यह बड़ा सवाल है। दलालों के कारण छात्र-छात्राएं लगातार परेशान हैं। उन्होंने आगे कहा कि महाविद्यालय में शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति दयनीय है। कॉल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.