गाज़ियाबाद, जनवरी 5 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जीडीए पहले आओ पहले पाओ योजना के तहत फ्लैट बेचेगा। जिन योजनाओं में फ्लैट रिक्त हैं, वहां शिविर लगाए जाएंगे। जीडीए के अपर सचिव प्रदीप सिंह ने बताया कि मधुबन बापूधाम योजना, इंद्रप्रस्थ योजना और कोयल एन्क्लेव योजना में शिविर लगाए जाएंगे। इच्छुक खरीदार मौके पर जाकर भी फ्लैट देख सकते हैं। बता दें कि जीडीए की इन तीन योजनाओं में ही वन बीएचके, टू बीएचके और थ्री बीएचके फ्लैट रिक्त पड़े हैं। यह सभी फ्लैट निर्मित हैं। ऐसे में खरीदार इन फ्लैट को खरीदकर तुरंत रह सकते हैं। इस कारण भी प्राधिकरण को उम्मीद है कि यह फ्लैट शिविर लगाने से जल्दी बिक सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...