गाज़ियाबाद, जनवरी 8 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जीडीए ने मधुबन बापूधाम समेत इंदिरापुरम विस्तार योजना के 11 भूखंड बेचकर 193.82 करोड़ रुपये कमाए है। इसमें आठ भूखंड मधुबन बापूधाम योजना के हैं, जिसमें चार भूखंड ग्रुप हाउसिंग के शामिल है। साथ ही शास्त्रीनगर का लाल बहादुर शास्त्री हॉकी स्टेडियम निर्धारित दर से 55 फीसदी अधिक दाम पर दिया है। जीडीए ने साल की पहली नीलामी गुरुवार को हिंदी भवन सभागार में की। इस दौरान मधुबन बापूधाम योजना के भूखंड खरीदने में बोलीदारों ने सबसे अधिक रुचि दिखाई। जीडीए उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल के निर्देश पर हुई नीलामी में प्राधिकरण के 11 भूखंड बिके हैं। सभागार में नीलामी के दौरान बोलीदाताओं की भारी भीड़ रही और एक-एक भूखंड पर अलग-अलग लोगों ने बोली लगाई। अधिकारियों द्वारा भूखंडों की लोकेशन और विशेषताओं की जानकारी दिए जान...