गाज़ियाबाद, फरवरी 24 -- ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम में जीडीए की टीम ने सोमवार को खाली स्थान से झुग्गियां हटाईं तो वहीं तीन अन्य स्थानों पर अवैध निर्माण को गिराया। न्यायखंड एक में रैली इंटरनेशनल स्कूल के साथ लगी हुए 12 मीटर चौड़ी सड़क पर अवैध कब्जा किया हुआ था। कब्जा करने के लिए बनाई गई दीवार को तोड़ते हुए रास्ता साफ किया गया। इसके अलावा न्यायखण्ड-एक में इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल के बराबर में चिकित्सा प्रयोजन हेतु आरक्षित भूखंड पर बसी 50 से अधिक झुग्गियों को तोड़ा गया। इन्हें मंगलवार सुबह 10 बजे तक सामान उठाने का समय दिया गया। इसके बाद प्राधिकरण इसे जब्त कर लेगा। इसके अलावा अभयखंड एक ऊपर के गेट का ताला तोड़कर गेट हटवा दिया गया ताकि छत को लेकर विवाद न हो। न्यायखण्ड-दो में दो भवनों में किए गए अवैध निर्माण को भी गिराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.