गोरखपुर, फरवरी 8 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के तहत गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा निर्मित एवं नगर निगम को हस्तांतरित की जा रही आवासीय कालोनियों में पेयजल एवं सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए जलकल विभाग द्वारा 15.86 करोड़ रुपये (जीएसटी समेत) की परियोजना तैयार की गई है। परियोजना के तहत जलापूर्ति पाइप लाइन का विस्तार, सीवरेज सुधार और नलकूपों का अधिष्ठापन किया जाएगा, जिससे हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। हाल ही में जीडीए ने अपनी 16 आवासीय एवं व्यावसायिक कालोनियों के हस्तांतरण के लिए नगर निगम को 57 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई थी। इसका उद्देश्य हस्तांतरित होने वाली कालोनियों में बुनियादी सुविधाओं से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर गैप को कम करना है। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.