गाज़ियाबाद, जनवरी 7 -- गाजियाबाद। जीडीए के आवासीय और व्यावसायिक भूखंड खरीदने के लिए गुरुवार को बोली लगेगी। हिंदी भवन में होने वाली नीलामी में 88 से अधिक भूखंडों को शामिल किया गया है। जीडीए के इंदिरापुरम और इसकी विस्तार योजना समेत मधुबन बापूधाम में काफी संख्या में भूखंड रिक्त हैं। अब प्राधिकरण इन भूखंडों को नीलामी के जरिये बेच रहा है। हिंदी भवन में होने वाली नीलामी में इंदिरापुरम और इसकी विस्तार योजना में 73 भूखंडों को रखा गया है। साथ ही मधुबन बापूधाम योजना में 15 ग्रुप हाउसिंग के बड़े भूखंडों को भी लोग बोली लगाकर खरीद सकते हैं। नीलामी में आवासीय, व्यावासायिक, दुकान, क्योस्क आदि के भूखंड शामिल हैं। इसके अलावा नीलामी में शास्त्रीनगर का लाल बहादुर शास्त्री हॉकी स्टेडियम तीन साल की लीज पर देने के लिए रखा गया है। जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार...