गाज़ियाबाद, दिसम्बर 10 -- गाजियाबाद। महेंद्रा एनक्लेव के चार भूखंडों पर लगी जीडीए की सील तोड़कर अनाधिकृत निर्माण कराने वाले दो लोगों के खिलाफ कविनगर थाने में केस दर्ज कराया गया है। इस संबंध में जीडीए के अवर अभियंता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी थी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। जीडीए में तैनात अवर अभियंता गिरिजा शंकर मल्ल का कहना है कि सुधीर कुमार द्वारा शास्त्रीनगर स्थित महेंद्रा एन्क्लेव के दो भूखंडों पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध निर्माण कराया जा रहा था। इस पर जीडीए ने नोटिस जारी करते हुए 17 सितंबर 2025 को वाद दायर किया था। नोटिसों के बावजूद निर्माणकर्ता द्वारा चोरी-छिपे, रात्रि और अवकाश के दिनों में निर्माण जारी रखा गया। लगातार उल्लंघन के बाद प्रवर्तन जोन-चार के सक्षम अधिकारी ने 31 अक्त...