गोरखपुर, फरवरी 11 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता गोरखपुर विकास प्राधिकरण की कॉलोनियों के नगर निगम को हैंडओवर होने के क्रम में कूड़े के निस्तारण को लेकर कवायद तेज हो गई है। कालोनियों और व्यावसायिक परियोजनाओं से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए नगर निगम मुकम्मल इंतजाम करेगा। यहां एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी), जीटीएस(गारबेज ट्रांसफर स्टेशन) के साथ ही वार्ड कार्यालय एवं वाहनों की पार्किंग विकसित की जाएगी। नगर निगम ने इसके लिए जीडीए से भूमि की मांग की है। नगर निगम और जीडीए की टीम ने कुछ चिह्नित भूमि का निरीक्षण भी शुरू कर दिया है। प्राधिकरण का कहना है कि जल्द ही भूमि उपलब्ध करा दी जाएगी। बता दें कि जीडीए की 16 आवासीय कॉलोनियों एवं व्यावसायिक परियोजनाओं के निगम को हैंडओवर किए जाने के क्रम में शुरू की गई है। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.