गाज़ियाबाद, जनवरी 4 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नंदग्राम पुलिस ने जीडीए कर्मचारी समेत तीन लोगों के खिलाफ 58 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया। महिला ने जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। भट्ठा रोड घूकना मोड़ निवासी शांता रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति का निधन वर्ष 2020 में हो गया था। परिवार में उनके तीन बेटे हैं और सीमित संसाधनों के बीच भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से उन्होंने जमीन खरीदने का निर्णय लिया। इसी दौरान उनकी पहचान जीडीए में कार्यरत सरकारी कर्मचारी महिपाल सिंह से हुई। शांता देवी के मुताबिक महिपाल सिंह ने उनसे कहा कि वह, उनकी पत्नी प्रिया सिंह और सहयोगी सुभाष मोरटी गांव के खसरा संख्या-1318 स्थित में ढाई बीघा जमीन उनके नाम पर खरीदेंगे। आरोप है कि जमीन सौदे के लिए...