गाज़ियाबाद, जनवरी 2 -- अच्छी लोक निर्माण विभाग ग्रैप हटने के बाद काम शुरू कराएगा, टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी -सड़कों की मरम्मत से लोगों को राहत मिलेगी गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जीटी रोड समेत जनपद की छोटी और बड़ी 70 सड़कें दुरुस्त कराई जाएंगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। ग्रैप हटने के बाद सड़कों पर काम शुरू हो जाएगा। लोगों का सफर सुगम होने के साथ ही प्रदूषण भी कम होगा, इससे राहत मिलेगी। जीटी रोड मोहननगर से ज्ञानी बॉर्डर तक बदहाल है। शहर के बीचोंबीच से गुजर रहे जीटी रोड पर लालकुआं से ज्ञानी बार्डर के बीच का हिस्सा सबसे अधिक आबादी, यातायात और कारोबार वाला है। यहां बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र, लोहा मंडी, पाइप मार्केट, रेलवे रोड, घंटाघर समेत लालकुआं, चौधरी मोड़, हापुड़ तिराहा, मेरठ तिराहा और मोहन नगर चौराह...