हाथरस, जनवरी 7 -- सिकंदराराऊ। सोमवार की शाम जीटी रोड स्थित सब्जी मंडी से सब्जी लेने के दौरान एक युवक की बाइक चोरी हो गई है। जिसको लेकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। राजकुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी गांव रतनपुर हुसैनपुर ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह शाम को जीटी रोड स्थित सब्जी मंडी से सब्जी लेने के लिए आए थे। जिसको लेकर उन्होंने अपनी बाइक स्प्लेंडर यूपी 86 एजे 5617 को बाहर खड़ा कर दिया था। सब्जी लेने के बाद लौट कर आया तो अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल को चुरा कर ले जाने में सफल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.