कानपुर, फरवरी 14 -- बिठूर, संवाददाता। तीन साल का बच्चा घर से निकल कर मंधना चौराहे के हाईवे पर पहुंच गया। बच्चे को बीच सड़क पर देख जाम लग गया। एक युवक ने बच्चे को गोद में लेकर पुलिस चौकी पहुंचाया। जालौन साधुपुरा गांव निवासी सत्येंद्र कुमार मंधना के बहलोलपुर गांव में किराए के मकान में रहते हैं। घर पर पत्नी राखी के साथ ही तीन साल का बच्चा वरुण रहता है। दोपहर वरुण घर से निकल कर जीटी रोड पर आ गया। मासूम बच्चे को देख बीच रोड पर देख वाहन रुक गए। अरुण कुमार ने बच्चे को गोद में लिया। गांव की गलियों में बच्चे को लेकर घूमा। इसके बाद मंधना पुलिस लेकर पहुंचा। एक घंटे बाद माता पिता बच्चे को तलाशते हुए पहुंचे। पुलिस ने बच्चे को माता पिता के सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...