गाज़ियाबाद, दिसम्बर 1 -- गाजियाबाद। गाजियाबाद में जीटी रोड को करीब चार साल बाद भी नेशनल हाईवे (एनएच) का दर्जा नहीं मिल सका। लोक निर्माण विभाग को उम्मीद है कि जीटी रोड को जल्दी हाईवे घोषित कर दिया जाएगा। ऐसा होने पर विभाग को सड़क की मरम्मत नहीं करानी होगी। सूत्रों को कहना है कि इस वजह से लोक निर्माण विभाग जीटी रोड पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहा। जीटी रोड के हस्तांतरण नहीं होने से यह खस्ताहाल है। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लाल कुआं से ज्ञानी बॉर्डर तक करीब 15 किलोमीटर लंबी जीटी रोड शहर के बीच से निकल रही है। इस रोड पर कई औद्योगिक क्षेत्र, शैक्षिक संस्थान और बाजार हैं। जीटी रोड पर वाहनों का दबाव रहता है। इस कारण जाम की स्थिति रहती है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। समस्या का समाधान कराने के लिए करीब चार साल पहले जीटी रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.