झांसी, मार्च 18 -- झांसी,संवाददाता मण्डल रेलवे के बसई स्टेशन के पास सोमवार भोर गोवा एक्सप्रेस के इंजन में अचानक आग लग गई। मामले की सूचना इंजन चालक ने कंट्रोल रूम सहित स्टेशन मास्टर को दी। इससे पहले की फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचती, इंजन चालक ने अन्य रेलकर्मियों के साथ मिलकर अग्निशमन यंत्रों का उपयोग कर इंजन में लगी आग को बुझा लिया। इंजन को काटकर अलग कर दूसरा इंजन लगाकर गाड़ी को करीब 4 घंटे की देरी से रवाना किया जा सका। नई दिल्ली से चलकर चैन्नई की ओर जाने वाली ट्रेन नम्बर 12616 जीटी एक्सप्रेस रविवार रात निर्धारित समय से करीब 37 मिनट की देरी से रात करीब 12 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से रवाना हुई। गाड़ी ललितपुर सेक्शन के बसई स्टेशन के पास से गुजर रही थी, तभी अचानक इंजन में आग देख ट्रेन ड्राईवर ने गाड़ी को रोक दिया और रात करीब 12.55...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.