बदायूं, अक्टूबर 12 -- जीटीआई बिल्सी में फ्रेशर्स पार्टी आयोजित की गयी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मंच पर जोश, जज्बा और टैलेंट का संगम देखने को मिला। यहां रोशनी, संगीत और तालियों की गूंज ने माहौल को महोत्सव में बदल दिया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि डॉ. सौरभ सिंघल ने कहा कि सपनों को हकीकत में बदलने के लिए मेहनत और अनुशासन ही असली हथियार है। उन्होंने नये विद्यार्थियों का स्वागत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कॉलेज मैनेजर एवं हेड मुराद आलम ने कहा कि फ्रेशर्स पार्टी सिर्फ एक समारोह नहीं, बल्कि वह पल है जो नए छात्रों को आत्मविश्वास और अपनापन देता है। उनके नेतृत्व में कॉलेज परिवार ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। आकाश पटेल, धर्मेंद्र पाल, अजय, राहुल, अजय देवल, विक्रम, सलोनी, करन, अंश, छोटे लाल, प्रवेश, अंकित, इतेंद्र पटेल ने मिलकर आयोजन को सफल ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.