बोकारो, नवम्बर 14 -- रांची स्थित सरला बिरला पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई रीजनल विज्ञान प्रदर्शनी 2025-26 में झारखंड राज्य के 144 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतिस्पर्धा में जीजीपीएस बोकारो की टीम ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रथम स्थान अर्जित किया और राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुई। टीम का प्रोजेक्ट सतत कृषि पर आधारित था। जिसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता की सहायता से खेती की सुरक्षा और उत्पादकता बढ़ाने के नवीन उपाय प्रस्तुत किए गए। कक्षा 12 के छात्र शुभम कुमार सिंह व पियूष कुमार ने अपने इस अभिनव मॉडल से निर्णायकों को प्रभावित किया। टीम के अन्य सदस्य अनुभव विश्वकर्मा,अनुष्का सिंह, प्राची नवीन चौधरी व ऋतेश कुमार ने भी अपने रचनात्मक विचारों और मेहनत से परियोजना को पूर्णता प्रदान की। प्राचार्य अभिषेक कुमार ने इस सफलता पर कहा स्कूल के विद्यार्थी...