बोकारो, अगस्त 29 -- गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल बोकारो के कक्षा 9वीं के मेधावी छात्र इशांत कौशल ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर नेशनल लेवल साइंस टैलेंट सर्च परीक्षा में राज्य स्तर पर पंचम स्थान प्राप्त कर विद्यालय, राज्य, देश और अपने माता-पिता का गौरव बढ़ाया है। प्राचार्य सौमेन चक्रवर्ती ने इशांत को सम्मानित करते हुए कहा यह उपलब्धि विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व की बात है। इशांत ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं कि वे भविष्य में भी नई ऊंचाइयां प्राप्त करें। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तरसेम सिंह ने कहा इशांत का यह प्रदर्शन न केवल विद्यालय बल्कि पूरे बोकारो और झारखंड राज्य के लिए गौरव का विषय है। सचिव एस पी सिंह ने कहा इशांत की इस सफलता ने विद्यालय परिवार का मान बढ़ाया है। वे आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.