बोकारो, जनवरी 13 -- बोकारो। जीजीपीएस चास के प्रांगण में मंगलवार को पारंपरिक उत्साह के साथ लोहड़ी उत्सव की धूम रही। इस अवसर पर जीजीइएस के अध्यक्ष तरसेम सिंह, सचिव सुरेंद्र पाल सिंह व प्रबंधन समिति के अन्य सक्रिय सदस्यों के साथ जीजीपीएस बोकारो के प्राचार्य अभिषेक कुमार, जीजीपीएस धनबाद के प्राचार्य सुदीप ठाकुर व विद्यालय की प्राचार्या सुमन नांगिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस आयोजन में जीजीपीएस के तीनों शाखाओं के समन्वयक के साथ शिक्षक शिक्षिकाएं व शिक्षकेत्तर कर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उत्सव की शुरुआत अग्नि प्रज्ज्वलित कर तिल, अक्षत व रेवड़ियां प्रदान कर की गई। सभी अतिथियों व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मिलकर लोहड़ी के पारंपरिक गीतों,रीति रिवाजों व सांस्कृतिक महत्व को साझा करते हुए पंजाबी लोकगीत पर हर्षोल्लास के साथ सामूहिक नृत्य किया। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.