धनबाद, फरवरी 12 -- धनबाद। जीजीपीएस धनबाद में बुधवार को 10वीं एवं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बोर्ड परीक्षा के पहले आशीर्वाद समारोह व प्रवेश-पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु गोविंद सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ हुआ। छात्र-छात्राओं ने शबद प्रस्तुत किए। प्राचार्य सुदीप ठाकुर ने परिश्रम, आत्मविश्वास व सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा में सम्मिलित होने की प्रेरणा दी। विद्यालय प्रबंधन समिति के तरसेम सिंह, सचिव एसपी सिंह समेत अन्य ने शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...