बोकारो, दिसम्बर 23 -- बोकारो। जीजीईएस कैंपस व एनएसएस और रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में गुरु तेग बहादुर के शहादत दिवस के अवसर पर सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार व रेड क्रॉस सोसाइटी की डॉ. जैस्मिन कुमारी ने संयुक्त रूप से किया गया। इस रक्तदान शिविर में कुल 47 यूनिट रक्तदान किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार सहित कई फैकल्टी सदस्यों एवं छात्रों ने रक्तदान किया। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पल्लवी प्रसाद, प्रो. डॉ. अरुण प्रसाद बर्नवाल, प्रो. रश्मि ठाकुर, प्रो. स्वपन कुमार दत्ता, प्रो. जावेद अली, डॉ. यासिर करीम, प्रो. सुमित कुमार पांडेय तथा छात्रों में प्रेम कुमार, सुमित सागर, हरि ओम, साहिल कैफ, मरीना मांझी सहित अन्य ने रक्तदान किया।...