मुरादाबाद, जनवरी 30 -- क्षेत्र के ग्राम रामपुर घोगर में स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। वार्षिक उत्सव का शुभारंभ प्रधानाचार्या डॉक्टर रिचा पाठक एवं मनदीप कौर ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके उपरांत सभी अध्यापिकाओं एवं छात्राओं ने मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर छात्राओं ने देशभक्ति की लघु नाटिकाएं,सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य संगीत के कार्यक्रम, कविता एवं गायन प्रतियोगिता, अंताक्षरी प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किये। डॉक्टर रिचा पाठक ने सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रत्येक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के माध्यम से विदा ले रहीं इंटरमीडिएट की छात्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.