गौरीगंज, मार्च 28 -- अमेठी। गौरीगंज की बेटियां सुनीता विलियम्स और कल्पना चावला बनने के ख्वाब देखें भी तो कैसे? जिला मुख्यालय का राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उन्हें अनुकूल शिक्षा ही नहीं दे पा रहा है। इस विद्यालय में शिक्षा खुद अध्यापकों की भिक्षा मांग रही है। पदों के सापेक्ष शिक्षकों का नितांत अभाव है। जिम्मेदार भी इस मसले पर किंकर्तव्यविमूढ़ हैं। जब राजीव गांधी अमेठी से सांसद और देश के प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गौरीगंज में जीजीआईसी स्कूल की स्थापना कराई थी। 90 के दशक में जिला मुख्यालय से सटे गांवो के साथ ही आस पड़ोस के गांव के लिए भी बालिका शिक्षा का एकमात्र विद्यालय हुआ करता था। 90 के दशक में इस विद्यालय ने कई कीर्तिमान हासिल किये लेकिन बदले दौर में यहां सब कुछ बदल गया है। आलम यह है कि इस समय वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.