बिल्ल्होर, फरवरी 5 -- बांदा। संवाददाता शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में करियर मेले का आयोजन हुआ। छात्राओं को करियर में मार्गदर्शन दिया गया। शहर के पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं के करियर मार्गदर्शन के उद्देश्य से मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, प्रोफेशनल कोर्सेज़ एवं रोजगार से जुड़े विकल्पों की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम में प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मराज, डॉ.सबीहा रहमानी (प्रोफेसर), डा. दीक्षा गौतम (कृषि महाविद्यालय, बांदा), मोहित जायसवाल (जिला सेवा कार्यालय), प्रशांत द्विवेदी, डॉ. नरेंद्र मिश्रा, डा. वंदना तिवारी, समाजसेवी शेखसादी ज़मा उपस्थित रहे। करियर मेले में यूपीएससी, सिविल सेवा, बैंकिंग, लॉ, फैशन डिज़ाइनिंग, टीचिंग सेक्टर, ट्रेड, एनएसडीसी से संबंधित ...