अंबेडकर नगर, मई 10 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। राजकीय बालिका इंटर कालेज तेंदुआईकला में प्रतिभा संवर्धन एवं अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्या विद्यावती के संयोजन और जीजीआईसी कुर्की की प्रधानाचार्या सुमित्रा देवी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडलीय अध्यक्ष डॉ उदयराज मिश्र मौजूद रहे। समारोह का शुभारंभ वाग्देवी की प्रतिमा पर पुष्पार्चन, दीप प्रज्ज्वलन और स्वागत गीत से हुआ। समारोह में परिषदीय परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को माल्यार्पण करते हुए अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में कक्षा 10 की कुमारी दिव्यांशी, मोनिका और कुमकुम तथा कक्षा 12 की छात्रा नरगिस, प्रीति और सृष्टि को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.