सहारनपुर, अक्टूबर 27 -- कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के नीलकंठ विहार कॉलोनी निवासी विधवा महिला ने अपने दामाद पर उसकी दूसरी बेटी को अगवा कर ले जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि डरा धमका कर उसकी बेटी को दामाद अगवा कर ले गया है। घर से नगदी और जेवरात भी उड़ा लिए गए। पीडि़ता ने आरोपी दामाद और दो भाइयों सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला नीलकंठ विहार कालोनी निवासी सीमा पत्नी स्व. सोमपाल सिंह ने आरोप लगाया कि रेणुका विहार कॉलोनी निवासी उसका दामाद जितेंद्र कुमार ने अपनी पत्नी के साथ उसकी दूसरी बेटी निशा को भी पिछले काफी समय से डरा धमका कर को अपने वश में कर रखा था। उल्टा उसकी दोनों बेटियों को उसी के खिलाफ भड़कता भी था। आरोप है कि छह अक्टूबर को दामाद जितेंद्र ने अपने भाई नितिन, अरूण और तीन साथी रेणुका विहार निव...