भभुआ, सितम्बर 22 -- महिला अपने घर से एक लाख रुपया नकद सहित डेढ़ लाख के आभूषण ले गई थी (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाने की पुलिस ने जीजा के साथ फरार हुई विवाहित महिला को बरामद किया है। सोमवार की शाम 4 बजे थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि भभुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहित महिला कुछ दिन पहले अपने जीजा के साथ में एक लाख रुपए नकद सहित लगभग डेढ़ लाख रुपए के आभूषण लेकर फरार हो गई थी। पीड़ित पति द्वारा भभुआ थाना में केस दर्ज कराया गया था। पीड़ित पति ने पुलिस को बताया था कि उसका साढ़ू मोहनियां थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है, जिसके द्वारा उसकी पत्नी को भगा ले जाया गया है। इस मामले में पुलिस द्वारा महिला को बरामद कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि इस घटना के बाद परिजन काफी चिंतित थे और उसकी तलाश में नाते-रिश्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.