रुद्रपुर, फरवरी 28 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सगे जीजा पर नाबालिग साली को प्रेम जाल में फंसा कर बहला-फुसला कर अपने साथ ले जाने का आरोप लगा है। किशोरी की बहन की तहरीर पर गुरुवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनके सगे जीजा मन्नु पुरानी मंडी किच्छा में रहते हैं। आरोप है कि जीजा ने उनकी 14 वर्षीय छोटी बहन को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया है। 8 माह पूर्व उनको इसकी जानकारी मिली। इस पर उन्होंने इसका विरोध कर दोनों की बातचीत और जीजा का घर आना बंद करा दिया। आरोप है कि 19 फरवरी को जीजा उनकी बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा कर ले गया। उन्होंने जीजा का कई बार कॉल किया, लेकिन उसी दिन के बाद जीजा का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। उनको डर है कि उनकी बहन के साथ कोई घटना हो सकती है। पुलिस ने आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.