अररिया, फरवरी 24 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र के रहटमीना पंचायत के पकड़ी वार्ड संख्या 04 में आपसी विवाद में नाराज हुए जीजा ने चाकू से हमला कर साला को बुरी तरह घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को पीएचसी लाया। यहां पर प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। आरोपी जीजा अमित मंडल पिता रामप्रसाद मंडल नवटोली वार्ड संख्या 13 निवासी राम प्रसाद मंडल का बेटा है। जबकि साला राजेश मंडल बौसी थाना क्षेत्र के बौसी बसेटी निवासी है लेकिन विगत कुछ वर्षों से पकरी वार्ड संख्या 04 में स्थाई रूप से रह रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही कुर्साकांटा पुलिस ने आरोपी अमित मंडल को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित राजेश मंडल ने बताया कि बीते रविवार की सुबह अमित मंडल पिता रामप्रसाद मंडल घर पर आकर गाली गलौज करने लगे। शोरगुल स...