बदायूं, जनवरी 7 -- बिनावर। जीजा के घर पहुंची पुत्र वधु को वापस बुलाने के लिए रामपुर के एक व्यक्ति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। आरोप है कि महिला शादी के कुछ दिन बाद से अपने जीजी से फोन पर बातचीत करती थी और जेवर लेकर उसकी घर रहने चली गई। इस बार में जब उसके मायके वालों से शिकायत की तो उन्होंने भी ध्यान नहीं दिया। रामपुर जिले के शाहबाद थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने बिनावर थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके बेटे की शादी करीब ढाई साल पहले थाना बिनावर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से हुई थी। शुरुआत में कुछ समय तक सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा, लेकिन बाद में उसकी पुत्रवधू अपने ही थाना मुजरिया क्षेत्र के एक गांव निवासी सगे जीजा से मोबाइल पर बातचीत करने लगी, जिससे घर में कई बार क्लेश हुआ। पीड़ित का कहना है कि उसने इस संबंध में अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.