लखनऊ, दिसम्बर 18 -- नोट : फोटो है - ग्रामीणों ने तीन हमलावरों को पीटकर पुलिस को सौंपा - नशे में धुत 15 लोगों ने किसान के घर किया था हमला इटौंजा, संवाददाता। इटौंजा के गोहना खुर्द मुकुंदपुर गांव में बुधवार देर रात किसान रंजीत कुमार का पत्नी से विवाद हो गया। विवाद के बाद उसकी पत्नी ने अपने पार्षद जीजा समेत मायकेवालों को फोन कर बुलवा लिया। किसान के घर दो गाड़ियों से करीब 15 लोगों ने धावा बोल दिया। किसान और उसके परिवारीजनों को जमकर पीटा। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े तो हमलावर भागने लगे। ग्रामीणों ने तीन को दौड़ाकर दबोच लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रंजीत कुमार के मुताबिक बुधवार देर रात उसका पत्नी लक्ष्मी से विवाद हो गया था। पत्नी ने बीकेटी वार्ड संख्या एक के पार्षद व अपने जीजा अनिल और परिवारीजनों को फोन कर सूचना दे दी। सूचना पर अनिल समेत 15 ...