भागलपुर, फरवरी 2 -- प्रखंड के धार्मिक जीच्छो माई पोखर में माघी पूर्णिमा को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। निःसंतान दंपत्ति बिहार के विभिन्न जिलों के अलावा अन्य प्रांतों से बड़ी संख्या में पहुंचे तथा स्नान किया। मान्यता है कि माघी पूर्णिमा में पोखर में स्नान करने से जीच्छो माई निश्चित रूप मन्नतें पूरी करती हैं। इसके अलावा जिनकी मन्नतें पूरी हुईं उन दंपत्ति ने जीच्छो माई को पाठी भी चढ़ाया। कमेटी के अध्यक्ष सच्चिदानंद मंडल, पप्पू खान, सुनील आजाद, रणधीर सिंह आदि ने बताया कि माघी पूर्णिमा में किसी भी जाति, किसी भी धर्म के लोग स्नान कर संतान की प्राप्ति करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...